मासूम बच्ची को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

image:google

दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक युवक ने मासूम बच्ची के साथ रेप की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है। आरोपी युवक पीड़िता के पड़ोस का ही रहने वाला है और दो बच्चो का पिता है। फिलहाल पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मुस्तकीम उम्र 28 साल दो बच्चो का पिता है, जो अपने परिवार के साथ नांगलोई इलाके के किराए के घर में रहता है। पीड़ित बच्ची का परिवार भी उसी घर के दूसरी मंजिल पर रहता है। आरोपी पीड़ित बच्ची के घर अक्सर जाया करता था। पीड़िता भी आरोपी को अच्छी तरह पहचानती थी और उसे अंकल कहकर बुलाया करती थी।
घटना के समय आरोपी का परिवार कहीं बाहर गया हुआ था। आरोपी ने पीड़ित को अपने साथ खेलने के लिए उसे घर बुलाया। घर पर आने के बाद आरोपी ने पीड़िता को कमरे में बंद कर उसके साथ रेप जैसी शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। इस बात की शिकायत घर कहने पर आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की भी धमकी दी थी।
पीड़िता ने घरवालो को अपनी आपबीती बताई, तो उनके होश उड़ गए। इस बात की सूचना पुलिस को दी और घरावालो की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा। रेप की पुष्टि होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और 6 पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।ऐसी शर्मनाक हरकते अब बहुत बढ गयी है ।

Comments