- Get link
- X
- Other Apps

Image: google
इन्टरनेट हमारे जीवन का एक जरुरी हिस्सा बन चूका है शायद कोई ही इससे अनछुआ हो ।आजकल ज्यादातर काम इंटरनेट की मदद से आसानी से हो जाते है । हम इन्टरनेट में ऑनलाइन गेम खेलते है सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते है जिस कारण हमें इसकी बहुत बुरी आदत लग चुकी है । इन्टरनेट इंसान की ऐसी खोज है जिसके जरिये हम घर पर बैठ कर दुनिया की कोई भी जानकारी ले लेते है । इन्टरनेट के फायदे तो हर कोई जनता है पर मई इस आर्टिकल में उसके नुकसान के बारे में बताऊंगा ।
कोई भी चीज तभी तक बेहतर है उसका सही और लिमिट भर इस्तेमाल किया जाये । आपमें से काफी ऐसे लोग भी होंगे जो दिन रात इन्टरनेट में लगे रहते होंगे । अगर आप ऐसा करते है तो मै आपको बता दू कि ये एक गंभीर बीमारी के लक्षण है जिसका नाम है इन्टरनेट अडिक्शन डिसऑर्डर । इस बीमारी में व्यक्ति दिन भर इन्टरनेट पर फेसबुक ,व्हाट्सएप्प,यूटयूव और ट्विटर चलाते रहते है और वो चाह कर भी इससे दूर नहीं रह पाता ।

Image: google
हालही के रिसर्च में पता चला है की अगर इन्टरनेट की लत शराब और नशीली चीजो की तरह ही नुकसानदायक है । बच्चे और युवा वर्ग के लोग इस बीमारी से ज्यादा प्रभावित है ।ऑनलाइन गेमिंग ,सोशल नेटवर्किंग साईट का घंटो इस्तेमाल और अश्लील चीजे देखना इसके शुरुआती लक्षण है और कुछ समय बाद ऐसा होता है की अगर इन्टरनेट चलने को न मिले तो वेचैनी ,चिडचिडापन और गुस्सा आने लगता है ।

Image: google
कैसे इस लत से पाए छुटकारा ।
अगर आप कोशिश करेंगे तो इसकी आदत से छुटकारा पा सकते हो इसके लिए आपको थोड़ी कोशिश करनी पड़ेगी ।
- अगर दिन में 2 से 3 घंटे फेसबुक और व्हाट्सएप्प चलाते है तो इसे धीरे धीरे कम करने की कोशिश करे और हो सके तो दिन में सिर्फ आधा घंटा ही इसका इस्तेमाल करे ।
- जितना हो सके अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताये। रिसर्च में ऐसा पता चला है कि जो लोग मानसिक रूप से अकेले होते है वो सबसे ज्यादा सोशल नेटवर्किंग साईट का ज्यादा इस्तेमाल करते है ।
- जो लोग ज्यादा इन्टरनेट इस्तेमाल करते है उनकी सोचने की क्षमता घट जाती है .तो इसका कम से कम इस्तेमाल करे ।
Comments
Post a Comment