सुखी जीवन जीने के लिए हर रोज करे ये योगासन और पाए सभी बीमारियों से छुटकारा

योगा करना क्यों जरुरी है

आज के आधुनिक समय में हर कोई बहुत व्यस्त रहता है । इन्सान रूपये कमाने के चक्कर में अपने स्वास्थ पर ज्यादा ध्यान नहीं देता जिस कारण वो काफी बीमारियों की चपेट में आ जाता है । आज कल मोटापा बढना,मधुमेह ,दिल की बीमारियाँ और शुक्राणुओं में कमी आम है । इस व्यस्त जीवन में व्यक्ति इतना उलझ जाता है की वो अपने खान पान पर सही से ध्यान नहीं देता और वह शुक्राणुओं की कमी से ग्रषित हो जाता है ।

शुक्राणुओं में कमी के कारण

फैशन के कारण लोग बहुत तंग कपडे पहनते है जिससे पुरुष का द्रव दूषित हो जाता है या फिर उसमे शुक्राणुओं में कमी हो सकती है । इसका एक कारण आपके द्वारा खाया गए खाना और मोटापा होता है । जो लोग गन्दी फिल्मे देखते है वो शुक्राणुओं के कमी के शिकार हो जाते है । ऐसा भी माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति कम समय में अधिक बार समागम करता है तो भी उसमे ये समस्या उत्पन्न हो जाती है । शुक्राणुओं की कमी के चलते पुरुष बाप नहीं बन सकता इसलिए एक पुरुष का इस बात पर हमेशा ध्यान देना जरुरी है । यहाँ हम आपको कुछ ऐसे योगासन और खाने की चीजे बताने वाले है जिनसे आप इस बीमारी से काफी हद तक छुटकारा पा सकेंगे ।

शुक्राणुओं को बढानें वाले योगासन और भोजन सामग्री

पद्मासन- इस योगासन से मसपेशियो,पेट,मूत्राशय और धुटनो में खिचाव उत्पन्न होता है जिससे इनमे मजबूती आती है ।
हलासन- उर्जा को बढानें के लिए इस आसन का प्रयोग किया जा सकता है ये आसन महिलाओ और पुरुषो की ग्रंथियों को मजबूत और सक्रिय बनता है ।
तितली आसन- इस आसन को करने से जननांग मजबूत होने के साथ साथ पेल्विक और ग्राइन अंगो में लचीलापन आता है ।

हनुमानासन- इस आसान को करने से गुप्तांगो में खून का वहाव अच्छी तरह से होने लगता है । साथ ही नीचे की मसपेशियो में खिचाव कम होने के कारण लचीलापन आ जाता है ।

उष्ट्रासन- ये आसन भी गुप्तांगो में खून का प्रवाह अच्छी तरह करने में मदद करता है ।
Image: google
उचित भोजन
  • अगर आप मसालेदार भोजन ना करे और साथ ही अधिक तेल से बनाने वाले खाने से परहेज करे तो इससे आपके शुक्राणुओं में वृद्दि होगी ।
  • भीगे हुए बादाम और अंकुरित चनो का प्रतिदिन सेवन करे ।
  • लहसुन व प्याज जरुर खाए क्योकि ये तामसी सब्जियां होती है ।
  • अखरोट और सूखे मेवो का दूध के साथ सेवन करे ।
सावधनी जरुर बरते
  • अपने द्रव्य को फालतू में ना निकाले।
  • गन्दी फिल्मो को देखना बंद कर दे ।
  • शराब पीना बंद कर दे और अगर धूम्रपान करते है तो उससे बिलकुल दूर रहे ।
  • अपने फैमिली डॉक्टर की इस बारे में सलाह जरुर ले ।
  • नियमित व्यायाम करे और अच्छा खाना खाए जिसमे जिंक की मात्रा अधिक हो ।
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पियें और कभी कभी जूस का सेवन भी करे ।
दोस्तों मुझे आशा है की ये आर्टिकल आपको जरुर पसंद आया होगा तो इसे लाइक और शेयर करना ना भूले और ऐसे जी जरुरी आर्टिकल के लिए हमें फॉलो करना ना  भूले ।

Comments