इंटेक्स एक्वा एस 3 के प्राइस और फीचर्स

Image: google
स्मार्टफोन की मांग इतनी बढ गयी है की है कि हर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आये दिन नए नए फ़ोन लांच कर रही है और वो भी काफी कम कीमत पे । इसी कदम को आगे बढ़ाते हुए इंटेक्स ने अपना नया स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा एस 3 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत 5,777 रुपए रखी है । इस फ़ोन के फीचर्स काफी अच्छे है और कीमत बहुत कम या यू कह लीजिये कम कीमत में बड़ा धमाका । तो आइये जानते है इस फ़ोन के फीचर्स के बारे में ।
इस फोन में 4 जी वो एल टी ई सपोर्ट दिया गया है. साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए 2 ए चार्जर दिया गया है । ये एंड्रॉएड नूगा 7.0 पर काम करता है, जिसमें 2 जी बी रैम और 16 जी बी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 128 जी बी तक बढ़ाया जा सकता है । फोन में 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 गुणा 1280 पिक्सल है । इसमें 1.3 जी एच जेड क्वॉडकोर SC9832A प्रोसेसर मौजूद है कैमरे की बात करें तो इसमें एल ई डी फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्लैश लाइट के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है । फोन में 2450 एम ए एच बैटरी है। कंपनी का कहना है कि इसमें 9 तरह के सिक्योरिटी फीचर्स दी गई हैं । अगर आप एक 4 जी वो एल टी ई वाला फ़ोन खरीदना चाह रहे थे तो ये आपके लिए बढ़िया आप्शन है ।
अगर अभी तक आपने हमें फॉलो नहीं किया है तो फोलो जरुर कर ले क्योंकी यहाँ आपको सभी जरुरी जानकारियां मिल जाएँगी ।
Comments
Post a Comment